Pew Dew Pew Dew Pew • Now Send a message Hindi Audio Chudai Story: दोस्ती में उम्र का बंधन नहीं होता, जीवन को नया नजरिया देता ये रिश्ता

Friday, 22 July 2016

दोस्ती में उम्र का बंधन नहीं होता, जीवन को नया नजरिया देता ये रिश्ता

दोस्ती में उम्र का बंधन नहीं होता, जीवन को नया नजरिया देता ये रिश्ता

अच्छे दोस्त आपके जीवन को सार्थक बनाते हैं। सकारात्मक ऊर्जा के साथ वे आपको जीवन जीने का हौंसला देते हैं। जरूरी नहीं कि आपका दोस्त आपका हमउम्र हो। एक अलग उम्र का दोस्त आपको एक नया नजरिया देता है।
ऑफिस में आपकी सीट के पास बैठने वाला सहकर्मी भी आपका दोस्त हो सकता है। वॉक पर रोजाना मिलने वाले दादाजी या कोई बुजुर्ग, नियमित रूप से आपका चैकअप करने वाला आपका डॉक्टर या पड़ोस में रहने वाली बुजुर्ग आंटी कोई भी आपका दोस्त हो सकता है। लेकिन इस दोस्ती को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए आपसी प्रेम और विश्वास होना बहुत जरूरी है। जब जिंदगी के रास्ते बंद हो जाते हैं और कोई उम्मीद नहीं बचती तब अच्छे दोस्त ही जीने का सहारा बनते हैं। अच्छे दोस्त हमें बुरे पलों से उबारते हैं। दोस्ती खुशी को दोगुना करके, दुख को बांटकर उल्लास बढ़ाती है और मुसीबत कम करती है। एक सच्चा दोस्त हर परिस्थिति में आपका साथ देता है। हमें चाहे रोना हो या हंसना, दोनों ही परिस्थिति में दोस्त जरूरी है।

समय के साथ बदलते रिश्ते
स्कूल-कॉलेज में पढ़ाई के दौरान व्यक्ति की दोस्ती समान उम्र वालों से ही होती है, जो कि एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। लेकिन उम्र और पेशा बदलने के साथ-साथ दोस्ती और प्राथमिकताएं बदलती रहती हैं। क्या आपका कोई दोस्त आपसे 10-15 साल छोटा या बड़ा है? आज जबकि एकल परिवारों का चलन है। रिश्ते मोबाइल और सोशल साइट्स पर सिमटते जा रहे हैं। ऐसे में भिन्न उम्र की दोस्ती नया आयाम प्रदान करती है। रॉबर्ट कुरनाल प्राध्यापक मनोविज्ञान अमेरिकी विश्वविद्यालय कहते हैं कि ‘समान आयु होना दोस्ती के असल मायने नहीं हैं। दो उम्रजुदा लोग में भी अर्थपूर्ण दोस्ती हो सकती है।

इस दोस्ती के फायदे
1.अनुभव- बड़ी उम्र के दोस्तों से उनके बहुमूल्य अनुभव का लाभ उठा सकते हैं। उनकी संगति में हमारा दृष्टिकोण भी अधिक व्यापक होता है।
2. युवा पीढ़ी से टेक्नोलॉजी- युवा वर्ग नई टेक्नोलॉजी से परिचित करा सकता है। यह मेलजोल खुद के बच्चों को समझने में भी मदद करेगा।
3. पूर्वाग्रहों से मुक्ति- यह संगति आपके कुछ पूर्वाग्रहों से छुटकारा दिला देती है और आपकी सोच को व्यापक बनाती है।
4. नई ऊर्जा- समान आयु वालों की एक समान परेशानियां, विचार और ऊर्जा होती है। विपरीत आयु वाले आपको नई ऊर्जा प्रदान कर आपका जीवन नीरस होने से बचाते हैं।
कैसे हो यह दोस्ती
आपको उम्रजुदा लोग कहीं भी मिल सकते हैं, जैसे कि क्लब, सोशल ग्रुप्स और ऑफिस जैसी जगह पर। ऐसी जगह के अलावा यह दोस्त आपके लिए एक बेहतर सपोर्ट सिस्टम साबित हो सकते हैं।

सावधानियां बरतना जरूरी
1. हर उम्र का एक अलग दृष्टिकोण होता है, उसे समझने के लिए आपको एक अच्छा श्रोता होना जरूरी है।
2. एक युवा लड़की उम्रजुदा पुरुष से दोस्ती करते वक्त सावधानी बरते। समझें की सामने वाले का इरादा क्या है।
3. दिन या सप्ताह का कुछ समय अपने इस दोस्त को दें, या उसका समय लें।

No comments:

Post a Comment