महिलाओं को पसंद आते हैं मल्टी टैलेंटेड पुरुष, तो क्या आप में हैं ये 8 क्वालिटीज
महिलाओं को किस तरह के पुरुष ज्यादा पसंद आते हैं इसे जानने के लिए कई तरह की स्टडीज की गई है जिससे ये सामने आया है कि महिलाएं मल्टी टेलेंटेड पुरुषों की ओर ज्यादा झुकाव महसूस करती हैं। ऐसे पुरुष जो सबकुछ जानते हैं या फिर दुनिया में होने वाली चीजों के प्रति जागरूक रहते हैं।
इंटेलीजेंट पुरुष
महिलाओं ने माना है कि वे ऐसे पुरुषों को ज्यादा पंसद करती हैं जिनकी जनरल नॉलेज बहुत अच्छी होती है और जो छोटी-छोटी बात को नजरअंदाज कर देते हैं। क्योंकि यह टेंशन से बचने का उपाय है। ऐसे पुरुष अपना ज्यादातर वक्त टीवी पर न्यूज देखने, मैगजीन्स और न्यूजपेपर पढ़ने में बिताना पसंद करते हैं। घर में होने वाली छोटी-मोटी नोंक-झोंक को वो इग्नोर करते हैं जिससे पारिवारिक झगड़े कम या न के बराबर होते हैं।
सेंसिटिव पुरुष
महिलाएं ऐसे पुरुषों की ओर भी अधिक आकर्षित होती हैं जो सेंसिटिव होते हैं, जिनका बातचीत का लहजा बेहतर होता है। सेंसिटिव पुरुषों को दिल साफ होता है। कहने का मतलब है कि जो उनके दिल में होता है वही उनकी जुबान पर भी।
अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर
इतना ही नहीं, महिलाओं को ऐसे पुरुष भी अधिक भाते हैं जिनका सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा हो। ऐसे पुरुष खुद भी खुश रहते हैं और अपने आसपास के लोगों को भी खुश रखने का काम करते हैं।
खाना बनाने में माहिर पुरुष
लगभग 80 फीसदी महिलाओं ने माना है कि वो ऐसे पुरुषों को ज्यादा पसंद करती हैं जो किचन में खाना अच्छे से पकाते हैं और किचन मैनेज करना जानते हैं। ज्यादातर पुरुषों की दिलचस्पी अच्छा खाना खाने में होती है उसे बनाने वाले इंग्रेडिएंट्स और मसालों से उन्हें कोई मतलब नहीं होता। लेकिन अगर आप कुकिंग के शौकीन हैं तो महिलाओं की गुड लिस्ट में शामिल होना ईजी होगा।
मददगार पुरुष
साथ ही ऐसे पुरुष भी जो आगे बढ़कर महिलाओं की मदद करें, महिलाओं का सम्मान करें। गलत होते हुए देखकर चुप न रहें फिर चाहे वो पारिवारिक मामले हों या सामाजिक। ज्यादातर ऐसे पुरुष अंदर से बहुत ही दयालु और भावुक किस्म के होते हैं।
फोकस्ड पुरुष
लड़कियों को ऐसे लड़के भी खूब भाते हैं जो ये जानते हैं कि उन्हें जिंदगी में क्या चाहिए, उनके लाइफ का उद्देश्य क्या है। ऐसे पुरुष करियर की चाह में लगातार अपने आप को किसी न किसी काम में व्यस्त रखते हैं और सबसे अच्छी बात बहुत कम उम्र में सेटेल्ड हो चुके हो होते हैं।
रोमांटिक पुरुष
इन सबसे इतर महिलाएं चाहती हैं उनका पति और ब्वॉयफ्रेंड थोड़ा सा रोमांटिक भी हो जिसके साथ वो अपनी फिलिंग्स शेयर कर सकें। रोमांटिक पुरुष भी खुशमिजाज नेचर के होते हैं जो बात-बात पर गुस्साने के बजाय चीजों को आसानी से सुलझाना जानते हैं।
केयरिंग पुरुष
केयरिंग की जिम्मेदारी सिर्फ महिलाओं की नहीं होती, पुरुषों से भी वो इस बात की चाह रखती हैं। फिर चाहे वो केयर बच्चे के लिए हो या बीवी के लिए। महिलाएं बहुत ही अच्छा फील करती हैं जब पुरुष बर्थडे और एनिवर्सरी की डेट याद रखते हैं, कोई सरप्राइज पार्टी प्लान करते हैं और छुट्टी वाले दिन सुबह बढ़िया सी कॉफी या चाय पिलाते हैं।
No comments:
Post a Comment