Pew Dew Pew Dew Pew • Now Send a message Hindi Audio Chudai Story: मैरिड पुरुषों के साथ रिलेशनशिप में करना पड़ता है इन 7 दिक्कतों का सामना

Friday, 22 July 2016

मैरिड पुरुषों के साथ रिलेशनशिप में करना पड़ता है इन 7 दिक्कतों का सामना

मैरिड पुरुषों के साथ रिलेशनशिप में करना पड़ता है इन 7 दिक्कतों का सामना
दिल क्या करे जब किसी को किसी से प्यार हो जाए और वो भी तब जब वो मैरिड हो। वाकई बहुत मुश्किल हो जाता है ऐसे रिलेशनशिप से बाहर आना। न ब्रेकअप पॉसिबल होता है, न ही सेटल्ड लाइफ यहां तक कि ऐसे रिलेशनशिप को किसी के साथ डिस्कस भी नहीं किया जा सकता। अगर आप भी ऐसे किसी रिलेशनशिप में हैं तो जरूरी है कुछ सिचुएशन का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहना।
ज्यादातर महिलाओं को मैच्योर, खुश रखने वाले, सेटल्ड और रिस्पॉन्सिबल पुरुष पसंद आते हैं और ये सारी क्वालिटीज सिंगल से ज्यादा मैरिड पुरुषों में देखने को मिलती है।
मैरिड पुरुषों के साथ रिलेशनशिप में आने वाली दिक्कतें
फैमिली प्रीयोरिटी होती है
मैरिड पुरुषों के लिए उनकी फैमिली सबसे पहले होती है लेकिन एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की चाहत भी इनमें ही सबसे ज्यादा होती है। तो महिलाओं को इस बात के लिए हमेशा मेंटली तैयार रहना चाहिए कि वो अपने मैरिड लाइफ को किसी भी ऐसे अफेयर के लिए कुर्बान नहीं करेंगे। न ही अपने फ्रेंड्स और सोशल लाइफ को छोड़ेंगे। किसी भी फंक्शन, फेस्टिवल में अगर आप उनके साथ रहना चाहती हैं तो बहुत ही कम चांस है इसकी पॉसिबिलिटी के।
सीक्रेट लाइफ होती है
मैरिड पुरुष बेशक आपको शानदार ट्रिप पर ले जाते हों, अलग-अलग सरप्राइजेज देते हों और ऐसी ही कई सारी चीजें करते हों जिससे आपको खुशी मिलती हो लेकिन वो कभी भी इन चीजों को पब्लिकली करना पसंद नहीं करेंगे। यहां तक कि अपने किसी फ्रेंड्स से भी मिलवाना पसंद नहीं करते। ऐसे रिलेशनशिप को लेकर उनके दिमाग में कई तरह के डर होते हैं। तो महिलाओं को खुद को सीक्रेट लाइफ जीने के लिए तैयार रखना चाहिए।
टेम्पररी रिलेशनशिप
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पुरुषों के लिए हमेशा से ही टेम्पररी रिलेशनशिप रहा है जिसे वो वक्त आने पर कभी भी तोड़ सकते हैं। गलती से भी फैमिली मेंबर या किसी फ्रेंड से आमना-सामना होने पर वो आपको किसी की बीवी, बेटी या ऑफिस कलीग्स बना सकते हैं। इमोशनल होने का भी यहां कोई फायदा नहीं होता।
फैमिली और ऑफिस के कामों के बाद वो आपको वक्त देना पसंद करते हैं क्योंकि पुरुषों के लिए ऐसे रिलेशनशिप महज दिल बहलाने वाले होते हैं।
लीगली, फाइनेंशियली और इमोशनली, किसी तरह का कोई क्लेम नहीं
ऐसे पुरुषों के साथ रिलेशनशिप रखने पर इस सिचुएशन के लिए भी तैयार रहना चाहिए। न ही आप उन पर लीगली और न ही फाइनेंशियली कोई दावा कर सकती हैं। जगह होती है तो बस इमोशंस की वो भी बदलते वक्त और सिचुएशन के साथ बदलते जाता है। दरअसल इसके पीछे वजह होती है उनके आसपास के लोग। उनकी परेशानियां, जो उनके लिए हमेशा प्रियोरिटी होंगी।
किसी भी वजह से अगर उनकी पर्सनल लाइफ डिस्टर्ब होने लगती है तो वो ऐसे रिलेशिनशिप से मूव ऑन करना ही पसंद करते हैं।
किसी तरह की रोकटोक नहीं कर सकते
मैरिड पुरुष अगर एक से ज्यादा अफेयर की चाह रखते हैं तो इसमें किसी तरह की रोकटोक भी नहीं की जा सकती क्योंकि वो चीजों को हैंडल करना जानते हैं। किसी भी तरह की रोकटोक उनके फ्रीडम को छीनने जैसा होता है। न ही पुरुषों को ये सब पसंद होता है और न ही ऐसा करने वाली महिलाएं। तो खुद को इस सिचुएशन के लिए भी तैयार रखें।
फोर्स नहीं कर सकते
मैरिड पुरुषों को फिजिकल होने के लिए भी फोर्स नहीं किया जा सकता। ये पूरी तरह उनके मूड पर डिपेंड करता है। कई बार इसके लिए पुरुषों की तरफ से बेरुखी देखने को मिल सकती है। हालांकि ऐसा बहुत ही कम होता है क्योंकि पुरुषों के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने का मकसद ही होता है अपनी फिजिकल नीड को पूरा करना।
फाइनेंशियल मदद नहीं कर सकते
शादीशुदा मर्द के साथ रिलेशनशिप में रहने पर किसी तरह की फाइनेंशल हेल्प की भी गुंजाइश करना बेकार है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर उनके लिए एनटरटेनमेंट से बढ़कर कुछ नहीं होता। नाराज होने पर, ऑफिस में बॉस से पंगा होने पर या फिर किसी पर्सनल टेंशन को दूर करने का जरिया। आपके(महिलाओं) घर की प्रॉब्लम, पैसों से जुड़ी समस्या को न ही वो सुनना पसंद करते हैं न ही उसमें पड़ना।

No comments:

Post a Comment