शादी से पहले मुलाकात के दौरान बेधड़क होकर पूछें पुरुषों से ये 12 सवाल
शादी से पहले होने वाली मुलाकात काफी हद तक रिलेशनशिप का फ्यूचर डिसाइड कर देती है। इसलिए इस मुलाकात के दौरान शर्माना और घबराना छोड़, खुल कर आपस में बातचीत करें, सवाल-जवाब करें और चीजों को घुमा-फिरा कर पूछने से बेहतर है साफ-साफ पूछें। आजकल के मॉडर्न लाइफस्टाइल में रिलेशनशिप को लेकर भले ही लोग सीरियस नहीं हों, लेकिन शादी का बंधन सालों तक निभाया जाने वाला रिश्ता है।
पहले कभी किसी के साथ फिजिकल हुए हैं या नहीं?
मीटिंग के दौरान पुरुष से खुलकर बातें करें। उनसे पूछें, पहले कभी किसी के साथ इंटीमेट हुए हैं या नहीं, अगर जवाब ‘ना’ है तो वेल एंड गुड, लेकिन अगर जवाब ‘हां’ है तो कब और किसके साथ पहली बार इंटीमेट हुए थे जानने की कोशिश करें। वैसे इस टॉपिक पर शादी के प्रेशर के चलते दोनों ही पक्ष साफतौर से बात करने से बचते हैं लेकिन रिश्ता शुरुआत से जितना ट्रांसपेरेंट रहेगा आगे चलकर उतनी ही गलतफहमियां कम होंगी।
वन नाइट स्टैंड का कॉन्सेप्ट सही या गलत?
होने वाले हसबैंड से वन नाइट स्टैंड कॉन्सेप्ट के बारे में जानने की कोशिश करें। उन्हें यह कितना सही लगता है और कितना गलत। अगर इसका जवाब हां में मिलता है तो बिना झिझके आपके दिलों-दिमाग में जो सवाल उठ रहे हैं उनका जवाब मांगे। इससे उनकी लाइफस्टाइल और सोच के बारे में जानने-समझने का मौका मिलता है।
मॉडर्न कपड़े पहनना सही या गलत?
मिनी स्कर्ट, जींस, यहां तक की शॉर्ट्स तक आपके फ्यूचर में होने वाले लड़ाई—झगड़ों का कारण बन सकते हैं। तो अपने फ्यूचर हसबैंड की इस बारे में राय जान लें जिससे आगे चलकर उन्हें इस तरह के कपड़ों को लेकर किसी तरह का कोई ऑब्जेक्शन न हो।
वर्किंग वुमन पसंद है या नहीं?
ज्यादातर महिलाओं को शादी के बाद अपना करियर, न चाहते हुए भी छोड़ना पड़ता है कभी पर्सनल तो कभी फैमिली प्रेशर के चलते। इसलिए इस मैटर पर पहले ही अपने फ्यूचर हसबैंड से बातचीत कर लें जिससे ऑफ्टर मैरिज भी आप इंडिपेंडेंट बनी रहें।
कुकिंग आती है या नहीं?
शादी के बाद घर संभालने से लेकर खाना पकाने की पूरी जिम्मेदारी वाइफ के कंधों पर आ जाती है। इस मैटर पर पुरुषों से किसी तरह की उम्मीद करना भी बेकार है। लेकिन आप उनसे डायरेक्टली पूछें कि उन्हें खाना बनाना आता है या नहीं क्योंकि वर्किंग वुमन के लिए शादी के बाद ऑफिस और कुकिंग एक साथ मैनेज करना बहुत मुश्किल हो जाता है।
अबतक सिंगल क्यों हैं?
शादी से पहले होने वाली मीटिंग के दौरान आप बातों-बातों में उनसे अब तक सिंगल रहने की वजह जानने की कोशिश करें। हो सकता है ये सवाल आप से भी हो तो सामने वाले के जवाब को ध्यान से सुनें और अपना जवाब देने के लिए भी तैयार रहें।
फीमेल फ्रेंड्स की लिस्ट कितनी लंबी है?
दोस्तों की लिस्ट में कितनी लड़कियां शामिल हैं और उनसे किस तरह की दोस्ती है। ये जानना भी जरूरी है। जिससे इस ट्रांसपेरेंट रिलेशनशिप में किसी तरह की कोई गलतफहमी पैदा न हो सके। साथ ही, बाद में उनके घर आने, हंसी-मजाक करने और जरूरत पड़ने पर जब वो पति को इमोशनल सपोर्ट दें तो उलझन महसूस न हो।
पुराने ट्रेडिशन को फॉलो करते हैं या नहीं?
कहीं आपको भी शादी के बाद लंबे-लंबे घूंघट न डालना पड़े, हाथों में हर वक्त ढेर सारी चूड़ियां न पहननी पड़े। अगर इन सबसे बचना चाहती हैं तो बातों के जरिए पुरुष की मेंटेलिटी जानने की कोशिश करें। कई बार ऐसा करने के पीछे फैमिली प्रेशर भी होता है लेकिन अगर पुरुष खुले विचारों का है तो काफी हद तक इस प्रॉब्लम का सामना करने से बचा जा सकता है।
एक्स से कॉन्टैक्ट में हैं या नहीं?
पुरुष अगर पहले किसी के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थे तो अभी उनका रिलेशनशिप स्टेटस क्या है आपको जानने का पूरा हक है क्योंकि आप एक नए रिलेशनशिप में बंधने जा रहे हैं। कई बार प्यार का न सही लेकिन दोस्ती का रिश्ता दोनों के बीच होता है। फिर भी चाहे जैसा भी रिश्ता हो आपके नॉलेज में होना बहुत ही जरूरी है।
परिवार के साथ तालमेल कैसा है?
हो सके ये बात पुरुषों को अच्छी न लगे और साथ ही आप भी पूछने में हिचकिचाएं लेकिन फिर भी इस मामले पर एक अंदाजा तो ले ही लें क्योंकि कई बार आपसी लड़ाई-झगड़ों की जगह फैमिली के लोग होते हैं लेकिन इसका पता काफी वक्त बाद चलता है। इसलिए फैमिली के साथ उनके रिलेशनशिप को जानना बहुत ही जरूरी होता है।
सिंगल और ज्वाइंट फैमिली में एडजस्ट करना है?
इस बारे में भी बेहतर होगा पहले ही डिस्कशन कर लें क्योंकि इनकी वजह से आपसी तनाव बढ़ने लगते हैं। बहुत सारी चीजें अवॉयड करनी पड़ती हैं तो बहुत सारी चीजें अपनानी भी पड़ती हैं। नया घर और माहौल होने के कारण थोड़ा वक्त ज्यादा लग सकता है। इसलिए इस जवाब जानना जरूरी है जिससे उसके अनुसार माइंड सेट किया जा सके।
किसी चीज की लत तो नहीं?
हालांकि, शादी के पहले होने वाली मीटिंग में ज्यादातर पुरुष अपनी बरसों पुरानी लत को छुपाने की कोशिश करते हैं। लेकिन आपका चेहरा, आपके लुक्स काफी हद तक आपके लत को बयां कर देते हैं। सिर्फ पुरुष ही नहीं अगर महिला को भी ऐसे किसी चीज का शौक है तो वो अपनी बात सामने रख सकती है।
No comments:
Post a Comment