Pew Dew Pew Dew Pew • Now Send a message Hindi Audio Chudai Story: रिलेशनशिप में बढ़ती दूरियों की वजह हो सकती है पुरुषों की ये 11 इनसिक्युरिटी

Friday, 22 July 2016

रिलेशनशिप में बढ़ती दूरियों की वजह हो सकती है पुरुषों की ये 11 इनसिक्युरिटी

रिलेशनशिप में बढ़ती दूरियों की वजह हो सकती है पुरुषों की ये 11 इनसिक्युरिटी

पुरुष भले ही अपने आप को ब्रॉड माइंड, हेल्पफुल और कूल डूड होने का दावा करते हैं लेकिन असल में वो कई सारे मामलों को लेकर महिलाओं से इनसिक्योर रहते हैं। इन टॉपिक्स पर वो डायरेक्टली बातचीत करने से बचते हैं लेकिन मन ही मन चिढ़ते भी रहते हैं। जो रिलेशनशिप में कॉम्प्लीकेशन बढ़ाने का काम करती हैं।
महिलाओं की इन चीजों से होती है पुरुषों को इनसिक्युरिटी
इंटेलीजेंट वुमन
पुरुषों को बहुत ज्यादा इंटेलीजेंट महिलाएं न समझ आती हैं और न ही पसंद क्योंकि वो जरा सी भी गलती होने पर उसे सुधारने की कोशिश करने लगती साथ ही लंबा-चौड़ा लेक्चर भी सुनाती हैं। जिससे पुरुषों को अपनी बात कहने, हंसी-मजाक करने और किसी तरह का बहाना बनाने से पहले बहुत ज्यादा सोचना और दिमाग लगाना पड़ता है। साथ ही वो उनकी इंटेलीजेंसी से इनसिक्योर भी रहते हैं।
मेल फ्रेंड्स
अगर आप ऐसा सोचते हैं कि महिलाएं ही दूसरी महिला को देखकर इनसिक्योर हो सकती है तो ऐसा नहीं है पुरुषों के साथ भी ऐसा होता है। अगर पत्नी और बीवी का बेस्ट फ्रेंड पुरुष है तो ये बात तय है कि वो पति और ब्वॉयफ्रेंड का दुश्मन ही होगा। जो रिलेशनशिप के बीच बढ़ने वाले शक की वजह भी बन सकता है।
एक्स पार्टनर से बातचीत
महिलाएं रिलेशनशिप के मामले में पुरुषों से ज्यादा प्रैक्टिकल होती हैं। एक टाइम के बाद वो पास्ट में हुई बातों को भुलाकर अपने एक्स पार्टनर के साथ फ्रेंडली रिलेशन रखना पसंद करती हैं। महिलाओं की ये आदत जहां उनके प्रैक्टिकल नेचर को बयां करती है वहीं पुरुषों के लिए ये इनसिक्युरिटी बढ़ाने का काम करती है।
मल्टी टैलेंटेड क्वालिटी
पुरुषों को पर्सनली मल्टी टैलेंटेड महिलाएं बहुत पसंद आती हैं क्योंकि वो एक साथ कई सारे कामों को मैनेज कर सकती हैं लेकिन उनकी इनसिक्युरिटी उस वक्त बहुत ज्यादा बढ़ जाती है जब इस टैलेंट को लेकर महिलाओं से उनकी तुलना की जाने लगती है। ऐसे में रिलेशनशिप में कई बार लड़ाई-झगड़े देखने को मिलते हैं और बात अलग होने तक भी पहुंच सकती है।
पेशेंस
महिलाओं को नेचर होता है बातें करना, हर टॉपिक पर अपनी राय देना और गॉशिपिंग करना। पुरुषों को इसके उलट जब शांत, लड़ाई न करने वाली और दूसरे के मामलों में टांग न अड़ाने वाली महिलाएं मिल जाती हैं तो वो शॉक्ड होने के साथ इनसिक्योर भी फील रहते हैं।

वर्किंग वूमन
घर चलाने के लिए उन्हें भले ही सपोर्ट की जरूरत हो लेकिन ये सपोर्ट वो अपनी बीवी और गर्लफ्रेंड से कभी एक्सपेक्ट नहीं करते। ज्यादातर पुरुषों की नजरों में वर्किंग वूमन की इमेज कुछ खास नहीं होती और जब बात घर से बाहर जॉब की होती है तो वो फ्यूचर की बातें सोचकर अनकम्फर्टेबल होने लगते हैं।
घर देर से आना
प्रमोशन हो या ऑफिस का कोई बहुत जरूरी प्रोजेक्ट, किसी भी वजह से अगर घर की महिलाएं ऑफिस में देर तक रूकती हैं तो पुरुषों में टेंशन के साथ ही इनसिक्युरिटी का लेवल भी कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है। उनके दिमाग में अफेयर, सेक्स और न जाने क्या-क्या बातें चलने लगती हैं।

फ्लर्ट करना
अपने ब्वॉयफ्रेंड और पति के अलावा महिलाओं का किसी भी तीसरे पुरुष के साथ हंसना, बोलना और फ्रेंडली होकर बातें करना पुरुषों को बिल्कुल नहीं भाता। इससे वो बहुत ज्यादा इन्सिक्योर फील करने लगते हैं और इसके साथ ही रिलेशनशिप में गलतफहमियां भी बढ़ने लगती हैं।
मौज मस्ती
हालांकि पुरुष, महिलाओं के पार्टी गैंग का हिस्सा बनने में जरा भी इंटरेस्टेड नहीं होते लेकिन बीवी और गर्लफ्रेंड के फ्रेंड्स और उनकी मौज-मस्ती देखकर इनसिक्योर जरूर फील करते हैं। खासतौर से तब जब वो अपनी फोटोज को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं और उस पर लगातार लाइक्स बढ़ रहे होते हैं।

अटैंशन मिलना
शादी से लेकर ऑफिस पार्टी तक में हैंडसम लगने के बाद भी जब सारी तारीफें पत्नी और गर्लफ्रेंड बटोरती है तो पुरुषों को बुरा नहीं बल्कि बहुत बुरा लगता है। यहां तक कि ये सारी चीजें फैमिली फंक्शन तक में भी देखने को मिल जाती हैं।
दूसरों के जोक्स पर हंसना
सुनकर थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन ये सच है। पुरुषों को इससे बहुत ज्यादा परेशान होती है जब उनकी बीवी या गर्लफ्रेंड उनके जोक्स पर नहीं बल्कि उनके फ्रेंड्स के जोक्स पर खिलखिला कर हंसती-मुस्कुराती हैं।

No comments:

Post a Comment