Pew Dew Pew Dew Pew • Now Send a message Hindi Audio Chudai Story: क्रश और अट्रैक्शन के बीच इन 10 तरीकों से पहचानें अपना True Love

Friday, 22 July 2016

क्रश और अट्रैक्शन के बीच इन 10 तरीकों से पहचानें अपना True Love

क्रश और अट्रैक्शन के बीच इन 10 तरीकों से पहचानें अपना True Love
चट से बनते और पट से टूटते रिश्तों के बीच सच्चे प्यार को पहचानना वाकई मुश्किल है। अट्रैक्शन और क्रश के जमाने में वैसे भी इसकी अहमियत कम होती जा रही है लेकिन फिर भी अगर आपका कोई मेल फ्रेंड बिना किसी मतलब के हर सुख-दुःख में आपके साथ है, आपकी बातों को सुनता-समझता है तो उसकी फीलिंग को समझें।
अक्सर स्कूल-कॉलेजों में ऐसा कोई न कोई दोस्त होता है जो सिक्रेटली आपकी हेल्प करता है, आपको सपोर्ट करता है और आपको खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ता जो उनकी तरफ से प्यार होता है लेकिन महिलाओं को जब तक इसका आभास होता है तब तक काफी देर हो चुकी होती है। पुरुष अपने सच्चे प्यार को कई तरीकों से जाहिर करते हैं बस जरूरत है तो सही वक्त पर इसे समझने की।
अपने True Love को ऐसे पहचानें
1,आपके लिए कमिटेड हो
सच्चा प्यार करने वाले पुरुष सिर्फ खुशी में ही नहीं, मुसीबत के वक्त भी आपके साथ रहेंगे। छोटे-मोटे झगड़े होने पर वो गुस्सा नहीं होते बल्कि अपने रूठे प्यार को मनाने की कोशिश करते हैं। ऐसे पुरुषों के लिए अपने रिलेशनशिप से बढ़कर कुछ नहीं होता और जिसे बचाने के लिए वो हर जद्दोजेहद करने को तैयार रहते हैं।
2,प्रॉब्लम अवॉयड नहीं करते
ऐसे पुरुष, प्रॉब्लम्स से मुंह नहीं मोड़ते बल्कि उसका सॉल्यूशन ढूढ़ते हैं। मामले को तूल देने के बजाय उसकी असली वजह जानकर उसे दूर करने की कोशिश करते हैं। वो इस बात को स्वीकारते हैं कि लड़ाई करके बात बंद करने से कहीं बेहतर होता है बातचीत करके उसे सॉल्व करना।

3,छोटी-छोटी बातों पर गौर करना
ज्यादातर पुरुष अपने लाइफस्टाइल, अपनी चीजों और खानपान को लेकर लापरवाह होते हैं। बिखरा हुआ रूम, गंदा पड़ा किचन और कोल्ड ड्रिंक्स के खाली बॉटल्स उनके रूम की शोभा बढ़ा रहे होते हैं लेकिन आपके आने पर न केवल उनका घर क्लीन होता है बल्कि अलमारी और फ्रिज तक में सभी जरूरत की चीजें भरी होती हैं। इतना ही नहीं वो आपकी ही पसंद की फिल्में देखना और गाने सुनना पसंद करते हैं।
4,सही गाइंडडेंस
रिलेशनशिप को सीरियसली लेने वाले पुरुष, जरूरत पड़ने पर बिना किसी मतलब के आपको सही गाइड करते हैं। आपकी प्रॉब्लम्स को अपनी प्रॉब्लम समझ कर डील करते हैं। अपने नॉलेज, अपने वर्क को आपके साथ शेयर करते हैं साथ ही ऑफिस और घर के परेशानियों को स्मार्ट तरीके से हैंडल करने के तरीके भी बताते हैं।
5,झूठी तारीफ न करना
सच्चा प्यार करने वाले पुरुष कभी भी झूठी तारीफ नहीं करते। उनकी कोशिश रहती हैं हर वक्त आपको खुश देखने की। जिसके लिए वो कॉम्प्लीमेंट देने का कोई मौका नहीं छोड़ते। रफ बाल हों या खराब मेकअप, इस बात की गारंटी है कि आप उन्हें खूबसूरत ही नजर आएंगी।
6,गलतियों पर मुस्कुराना
सच्चा प्यार करने वाले पुरुष सिचुएशन को समझते हैं और उन्हें पता होता है कि गलतियां सबसे होती हैं। तो गर्लफ्रेंड की गलतियों पर उंगली उठाने के बजाय वो उसे मुस्कुरा कर टालना जानते हैं। शायद इसलिए डिनर पर जाने से पहले घंटों रेडी होने पर, ऑफिस के बाहर इंतजार करने और खराब खाना खाने के बाद भी वो कूल ही नजर आते हैं।
7,अपनी गलतियों को स्वीकारना
भूल से भी ऐसा कोई काम नहीं करते जिससे उनकी गर्लफ्रेंड को बुरा लगे, वो हर्ट हो और अगर अंजाने में ऐसी कोई गलती हो जाती है तो उसे एक्सेप्ट भी कर लेते हैं। वैसे उन्हें इस बात का अच्छी तरह से पता होता है कि क्या चीजें आपको खुश कर सकती हैं और क्या दुःखी।
8,स्पेशल फील कराना
अगर कोई पुरुष आपसे सच्चा प्यार करता है तो उसे हर वो पल याद रहता है जो आपके लिए बहुत ही खास होता है। आपके बर्थडे से लेकर आपके पेरेंट्स की एनिवर्सरी, आपकी पसंद-नापसंद इसकी पूरी लिस्ट उनके दिमाग में सेव होती है जो आपको स्पेशल फील कराने का बेस्ट ऑप्शन्स होते हैं।
9,रिलेशनशिप को छुपाते नहीं
पब्लिकली अपने रिलेशनशिप को एक्सेप्ट करना पुरुषों के लिए बहुत ही मुश्किल होता है लेकिन इन सबकी परवाह किए बिना अगर कोई आपको अपनी फैमिली, फ्रेंड्स और ऑफिस कलीग्स से इंट्रोड्यूस कराए तो समझ जाएं उसका प्यार महज दिखावा नहीं।
10,प्रीयोरिटी देना
सच्चा प्यार करने वाले पुरुषों के लिए उनकी जिंदगी में शामिल महिला की इच्छाएं, उनके डीम्स ही प्रीयोरिटी होती हैं जिसके लिए वो अपनी कई खुशियों को दांव पर लगाने को तैयार रहते हैं।

No comments:

Post a Comment